मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता। एक छह वर्षीय बच्ची के साथ 55वर्षीय अधेड़ द्वारा छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने की कोशिश के आरोप में हरसिद्धि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत के गोइठाहा गांवके निवासी करीमन मियां है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना पिछले शनिवार की है। उसी गांव की एक छह वर्षीय बच्ची को चॉकलेट देकर करीमन ने उसे अपने झांसे में लेकर पहले गलत हरकत किया। फिर उसे अन्यत्र ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर अगल बगल के लोग जमा हो गए और उसके साथ गलत होने से बचा लिया। ग्रामीणों ने इस मामले को पंचायती से निपटारा करने की कोशिश की परंतु सफलता नहीं मिली। फिर बच्ची के चाचा ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर...