मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। बरसात में टपकती छत के नीचे आईसीडीएस कार्यालय का हाल बेहाल है। प्रखंड परिसर में संचालित इस कार्यालय में विभाग के महत्वपूर्ण कागजात पानी से भींग कर खराब हो रहे हैं। कार्यालय में रखे लाभार्थियों के रजिस्टर,पोषाहार वितरण से सम्बंधित फाईलें,सर्वे रिपोर्ट, कम्प्यूटर उपकरणों को बचाने के लिए कार्यालय कर्मियों को प्लास्टिक व बोरों का सहारा लेना पड़ रहा है लेकिन फर्श पर पानी भरे होने से दस्ताबेजों के रखरखाव में परेशानी हो रही है। कार्यालय में कर्मियों के बैठने की भी जगह नहीं मिलती। भवन वर्षों से जर्जर स्थिति में है जिसकी मरम्मत नहीं हुई। कर्मचारियों ने भवन की मरम्मत कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: जर्जर घोषित भवन में चल रहा बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी का दफ्...