Motihari News: छत का प्लास्टर गिरा,बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र
मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: घोड़ासहन,निप्र । प्रखंड परिसर के मुख्य द्वार पर अवस्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,प्रखंड मुख्यालय में वर्ग कक्ष की छत का प्लास्टर शुक्रवार को टूट कर अचानक गिर गया। इस घटना में वर्ग कक्ष में खड़े प्रधानाध्यापक रविशंकर कुमार व शिक्षक बालेश्वर गुप्ता बाल बाल बच गये। गनीमत रही कि अधिकांश बच्चे प्रार्थना के लिए वर्ग कक्ष के बाहर खड़े थे वरना परिणाम भयावह होता। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में चार सौ से अधिक छात्र-छात्रायें नामांकित हैं जबकि उपलब्ध चार वर्ग कक्ष जर्जर स्थिति में है। विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए वरीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.