Motihari News: छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि:एसडीओ
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: अरेराज। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज द्वारा बुधवार को विभिन्न सरकारी संस्थानों और छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार ने सिरनी, पुरंदरपुर एवं खजुरिया छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर आने जाने का रास्ता, साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, लाइटिंग, चेंजिंग रूम और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों से बेहतर सुविधा की सुझाव प्राप्त की गई। तथा उपस्थित अंचलाधिकारी अरेराज को छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है कि बात बताते हुए खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां लाल झंडे लगाए जाएं और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेटिंग की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.