Motihari News: छठ की खरीदारी करने निकली महिला की मौत
मोतिहारी, नवम्बर 10 -- छठ की खरीदारी के दौरान सड़क हादसा Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता। छठ पर्व की तैयारियों के बीच मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। मधुबन-शिवहर एनएच 227 पथ में थाना क्षेत्र के हरदिया पुल के समीप ई-रिक्शा से गिरने के बाद पिकअप की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी झिंगहा निवासी सुनील कुमार की पत्नी मंजू देवी (22 वर्ष)के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंजू देवी छठ पर्व पर कृष्णानगर पंचायत के नयका टोला स्थित अपने मायके आई हुई थीं। मंगलवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से मधुबन बाजार में छठ की खरीदारी करने जा रही थीं। इसी दौरान हरदिया पुल के पास अचानक तेज झटका लगने से वह ई-रिक्शा से सड़क पर गिर गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.