मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: हरसिद्धि । एक संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ को सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उदेश्य से अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा,सीओ अरविंद कुमार चौधरी, बीडीओ अजय प्रकाश राय व थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले छठघाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान हरसिद्धि बाजार के समीप स्थित छठघाट,गायघाट,भादा गोविंदपुर कृतपुर सहित अन्य घाटों की सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम व एसडीपीओ ने अधिक भीड़भाड़ वाले व गहरे पानी वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अर्घ्य के समय किसी भी श्रद्धालु को पानी में डूबने से बचाने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती औरआवश्यक बचाव व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह...