मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- Motihari News: कल्याणपुर। परसौनी वाजिद गांव निवासी मदन महतो का चौदह वर्षीय पुत्र निरज कुमार उर्फ राजा लापता हो गया है। निरज तेनुआ उच्च विद्यालय में नौवीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार निरज प्रतिदिन की तरह बुधवार को 9 बजे घर से तेनुआ उच्च विद्यालय में पढ़ने के लिए गया था। शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजन उसकी खोज शुरू कर दिये। आसपास, दोस्तों, परिचितों के यहां खोजने पर उसका पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी निरज का पता नहीं चलने पर लापता छात्र की मां पूनम देबी ने थाने में लिखित शिकायत किया। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि छात्र के लापता होने की सूचना मिली है। लापता छात्र के तलाश के लिए आवश्यक कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...