Motihari News: चौदह लाख की चॉकलेट लदी पिकअप जब्त
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: छौड़ादानो। निज संवाददाता भारत नेपाल सीमा पर तैनात महुआवा एसएसबी कैंप के जवानों ने बुधवार रात कटकेनवा चौक पर नाकाबंदी कर 71 बोरी में रखे करीब तीन हजार किलोग्राम चॉकलेट लदी पिकअप गाड़ी सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक रूपनारायण पटेल आदापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के नायक टोला का निवासी है। एसएसबी के अनुसार पकड़ी गई चॉकलेट रक्सौल से तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा था। पकड़ी गई चॉकलेट की कीमत चौदह लाख रुपये आंकी गई है। 71 बोरी में प्रति बोरी करीब 39 किलोग्राम चॉकलेट भरी हुई है। एसएसबी ने चालक रूपनारायण पटेल सहित पिकअप गाड़ी पर लड़ी चॉकलेट को जब्त कर मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.