मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: रक्सौल। भारत से खरीदकर वीरगंज और आसपास के क्षेत्रों में बिना सीमा शुल्क चुकाए चलाए जा रहे 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर को नेपाल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया। सीमावर्ती भारतीय बाजार रक्सौल में कम कीमत पर इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध होने और इनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होने के कारण वीरगंज क्षेत्र के लोग इन्हें खरीदकर नेपाल में इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए ऐसे स्कूटरों का वीरगंज में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पर्सा के पुलिस उपाधीक्षक चक्र बहादुर मल्ल के अनुसार, सोमवार को वीरगंज के घंटाघर चौक स्थित सड़क से 14 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को नियंत्रित में लिया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे स्कूटरों के खिलाफ कार्रवाई अभियान पूर्व से ही चलाया जा र...