मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बिशुनपुर पंचायत में अमवा ग्राम में पावन अरूणा नदी पर स्थित शिवशक्तिधाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी के अवससर पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र बोल बम व हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। लगभग 35 कि.मी.दूर पावन बागमती नदी के बेलवा घाट से जल लेकर डाक बम,कांवरिया बम व बाइक बम के रूप में हजारों शिवभक्त अमवा मंदिर पहुंचे और विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अमवा स्थित शिवशक्ति धाम मंदिर की स्थापना 1993 में की गयी थी। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान शिव पर जलार्पण करते हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों पर आस्था-श्रद्धा संग जलाभिषेक शिवभक्तों की सेवा के लिए बेलवा घाट से मंदिर...