Motihari News: चौकीदारों का हुआ परेड
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: हरसिद्धि,एक संवाददाता। हरसिद्धि पुलिस ने चुस्त दुरुस्त व्यवस्था करने के लिए रविवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सभी दफादारों व चौकीदारों का परेड कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें हिदायत दी गई कि वे अपने अपने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा, शराब तस्करों पर नजर रखने व संदिग्धों की पता कर सूचना उपलब्ध कराएं। हमेशा ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनें। रात्रि गश्त में लापरवाही नहीं करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि जिस चौकीदार दफादार के क्षेत्र में शराब बेचने की सूचना मिलेगी और वहां से शराब बरामद हुई तो उनके विरुद्ध वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.