मोतिहारी, जुलाई 7 -- Motihari News: खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर डॉग स्क्वाड की टीम ने की घटना की जांच

घटनास्थल की जानकारी तस्वीर: चिरैया 02 डॉग स्कवॉयड की टीम जांच करती चिरैया , निज संवाददाता । थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर नगद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने चिरैया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

चोरी की जानकारी थाना को दिए गए आवेदन में अहिरौलिया वार्ड संख्या तीन निवासी स्वर्गीय रेखा सिंह के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोर खिड़...