मोतिहारी, नवम्बर 3 -- Motihari News: पीपराकोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मठिया बरियारपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के बिजली तार के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद तार का वजन करीब 250 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मठिया बरियारपुर निवासी ब्रह्मदेव महतो के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान घर के दरवाजे पर खड़े उजले रंग के महिंद्रा पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। वाहन पर लदे काले रंग के कवर वाले एल्यूमिनियम तार के तीन बंडल बरामद किए गए। पुलिस ने तार को चोरी का बताते हुए विधिवत जब्त कर लिया। मौके से वाहन पर सवार ब्रह्मदेव महतो के 20 वर्षीय पुत्र धुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त क...