Motihari News: चोरी के आरोपियों से अमानवीय व्यवहार करने के मामले में धराया
मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: मधुबन। भेलवा चौक स्थित किराना दुकान में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित भेलवा गांव निवासी स्व. राजेन्द्र झा का पुत्र जय किशोर झा है। उसके खिलाफ मधुबन कांड संख्या 361/26 दर्ज किया गया है। यहां बताते चले कि करीब एक सप्ताह पूर्व भेलवा चौक स्थित रामबाबू पटले की किराना दुकान में चोरी करते हुए छह लोगों को दुकानदार ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। चोरी के 39 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए थे। पुलिस को सौंपने से पहले कुछ लोगों द्वारा आरोपितों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस की कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.