Motihari News: चोरी की 97 टीन सोयाबीन तेल के साथ दो गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 16 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। किशनगंज में ट्रक चालक एवं उपचालक को बंधक बनकर लूटी गई 500 टीन सोयाबीन तेल में से पुलिस ने छापेमारी कर चकिया के दो बड़े व्यवसायियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई 97 टीन सोयाबीन तेल बरामद किया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि गत 8 सितंबर को किशनगंज जिला के बहादुरगंज थाना क्षेत्र से स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक ट्रक के चालक एवं उपचालक को बंधक बनाते हुए करीब 500 टीन सोयाबीन तेल लूट लिया था। इस मामले में पश्चिम बंगाल के उतर दिनाजपुर जिला के कालियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड 17 निवासी सूरज बोसाक पिता सुलो बोसाक जो ट्रक का चालक है,के बयान पर कांड दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा:ट्रक चालक से हथियार के बल पर 90 हजार लूटे इसी मामले में मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.