Motihari News: चोरी की बाइक के साथ युवक धराया
मोतिहारी, अगस्त 8 -- Motihari News: सिकरहना। पचपकड़ी पुलिस ने शुक्रवार की संध्या वाहन चेकिंग के तहत गड़हिया ढाला के समीप से एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बाइक चोर राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहां गांव निवासी चितरंजन कुमार है, जो सीतामढ़ी जिलान्तर्गत बैरगनिया थाना क्षेत्र के मधु छपरा गांव में अपने ससुराल में रहता है। थानाध्यक्ष उत्तम ने बताया कि गड़हिया से मधु छपरा जानेवाली सड़क में वाहन चेकिंग के दौरान जब पकड़े गये युवक से बाइक के कागजात की मांग की गयी तो उसने कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक का सत्यापन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Motihari News: रजिस्ट्रेशन व चेचिस नंबर में अंतर पर बाइक संग धराया बाइक चोर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.