Motihari News: चोरी की बाइक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
मोतिहारी, सितम्बर 4 -- Motihari News: घोड़ासहन। झरोखर थाना क्षेत्र के नेपाल सीमावर्त्ती छितरौली ग्राम के निकट वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक नेपाल के रौतहट जिलान्तर्गत गौर थाना क्षेत्र के गुजरा नगरपालिका के तहत गाम बलुआ वार्ड न0-3 निवासी शेख बदरूद्दीन का 19 वर्षीय पुत्र शेख कलीमुल्लाह बताया गया है। बरामद बाइक की एचएचडी मशीन से जांच करने पर बाइक चोरी की निकली जिसको लेकर मुजफ्फरपुर सदर थाने में 27 नवम्बर 2021 को प्राथमिकी संख्या 791 दर्ज करायी गयी है। पकड़े गये युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: चोरी की दो बाइक के साथ युवक धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.