Motihari News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी धराया
मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: पहाड़पुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सरेया अहीर टोली गांव में छापेमारी कर चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चोर राजू कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर से पूछताछ कर बाइक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में एसआई वशिष्ठ कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइक बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.