मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़े चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 40 कार्टून (540 लीटर) चोरी गए तेल व रिफाइन को पुलिस ने बरामद किया है। इसकी जानकारी सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को तेल व रिफाइन चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। कांड में अनुसंधान के क्रम में नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर रमना निवासी अंगद कुमार, गांधी नगर पोखरा निवासी अनिकेत कुमार, मिस्कॉट मोहल्ला निवासी मो. समीर व संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार तथा जानपुल निवासी मनीष कुमार को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों ने चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। मनीष कुमार ने चोरी गए सामान को बरामद करने की बात कही। इ...