Motihari News: चोरी कांड के पांच अभियुक्त समेत 46 गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 5, शराब तस्करी में 8, शराब सेवन में 5, वारंट में 3 तथा विविध कांड में 25 लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी में 125 लीटर देसी चुलाई शराब व 15 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करनेवाले 654 वाहनों का 4,41,000 लाख रुपए का चालान काटा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.