मोतिहारी, जुलाई 22 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चली छापेमारी अभियान में पुलिस ने 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के एक, शराब तस्करी मामले में 10, शराब सेवन के आरोप में 4, वारंट में 10 तथा विविध कांड के 5 अभियुक्त शामिल है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि 4 वारंट व 16 कुर्की का निष्पादन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...