मोतिहारी, सितम्बर 18 -- Motihari News: मोतिहारी। मुफस्सिल थाना के सिहुलिया में चोरी करते बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उक्त गांव निवासी कुंदन राय है। उसके पास से चोरी के 2500 रुपये बरामद किए गए हैं। मामले में सिहुलिया निवासी ध्रुप राय के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह सिहुलिया हनुमान मंदिर का अध्यक्ष हैं। 16 सितंबर की रात वह खाना खाकर मंदिर कैंपस में सोए थे। 2500 रुपए रखा पैंट की जेब में रख दिया था। देर रात नींद खुली तो देखा कि एक व्यक्ति मंदिर में रखा बर्तन उठा रहा था। डांटने पर वह भागने लगात तो ग्रामीणों की मदद से उसे खदेडकर पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दानपात्र चोरी करने का आरोपित धराया तलाशी में उसकी जेब से 2500 रुपए बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...