मोतिहारी, सितम्बर 9 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता । पुलिस ने बाइक की डिक्की में छिपाकर रखें शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कनछेदवा गांव में शराब की आपूर्ति करने एक के जाने की सूचना मिली। सूचना की सत्यापन के बाद महिला दारोगा शिखा कुमारी को छापेमारी के लिए भेजा गया । कनछेदवा जादोपुर पथ में पुलिस गाड़ी देख एक बाइक सवार भागने लगा। महिला दारोगा ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक की डिकी से साढ़े सात सौ एमएल का 8 पीस करीब 6 लीटर एवं 20 लीटर चलाई शराब गैलन और पॉलीथिन से बरामद की गयी। शराब तस्कर राघव यादव व गुलाब महतो दोनों घर मठ लोहियार नोनिया टोला थाना हरसिद्धि जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बाइक भी जप्त की गई। उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया की पूछता...