मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: घोड़ासहन। प्रखंड के बरवा कला पंचायत की मुखिया रिंकी सिंह के सौजन्य से घुघुआ ग्राम में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 252 नेत्र रोगियों की जांच कर परामर्श व नि:शुल्क दवायें उपलब्ध करायी गयीं। गायत्री शक्तिपीठ मस्तीचक के द्वारा संचालित अखंड ज्योति आई हॉस्पीटल के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच की गयी। मुखिया प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि करीब 56 मरीज मोतियाबिंद रोग से पीड़ित पाये गये है जिनका निबंधन ऑपरेशन के लिए कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...