मोतिहारी, सितम्बर 8 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। मेहसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बारा बिशुनपुर,बखरी में चावल के अभाव में एक सप्ताह से बच्चों को एमडीएम नहीं मिल रहा है। जिससे विघालय में बच्चों की उपस्थिति कम हो गयी है। बारा विशुनपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुनील कुमार द्विवेदी और प्राथमिक विद्यालय बखरी के प्रधान शिक्षक आनंद कुमार ने मंगलवार को बताया कि चावल के अभाव में एक सप्ताह से एम डी एम बंद है। जिससे विघालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं बिना खाना खाए वापस घर लौट रहे हैं। मेहसी बीईओ कपिल देव राम ने बताया कि सूचना मिली है। एमडीएम विभाग को सूचना भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- Motihari News: राशि नहीं होने से एच एम कर्ज लेकर एमडीएम खिला रहे हैं बच्चों को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...