मोतिहारी, सितम्बर 17 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार मोतिहारी पुलिस कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान अभियुक्त के घर से बरामद रुपये में से तीन लाख रुपए गायब कर गाड़ी के बीच वाले सीट के मैट के नीचे छुपानेवाले चार सिपाहियों पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई की है। आरोपित चारों सिपाहियों को एसपी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सेवा से बर्खास्त होनेवाले सिपाहियों में संतोष कुमार, गौतम कुमार यादव, कृष्णा कुमार तथा ओमप्रकाश शामिल है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चारो सिपाहियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए उन्हें निलंबित कर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। इसके आलोक में सिपाहियों के द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित किया गया था। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया था। विभागीय जांच के लिए साइबर क्राइम मोतिहार...