Motihari News: चार साइकिल पर लदी दो हजार से अधिक बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार
मोतिहारी, अक्टूबर 25 -- Motihari News: कुण्डवा चैनपुर ,निज संवाददाता। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने छापेमारी कर बसंतपुर बीन टोली के समीप से शनिवार रात एक बजे के करीब 2100 बोतल शराब को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देख सभी तस्कर साइकिल फेंक नेपाल की ओर भाग निकले। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर बड़ी खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम को संभावित स्थानों पर तैनात किया गया था। रात्री एक बजे के करीब करीब आधा दर्जन साइकिल पर बोरियों मे भरकर तस्कर शराब लेकर निकले। पहले से तैनात जवानों ने घेरा तभी तस्कर शराब फेंक अंधेरे का फायदा उठा नेपाल की ओर भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों की शिनाख्त कर ली गयी है। तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है,जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.