Motihari News: चार शराब भट्ठी ध्वस्त
मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं तस्करों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। इस कडी में बुधवार को एएलटीएफ टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। वहीं 200 लीटर चुलाई शराब को बरामद किया गया है। जबकि 4000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है। इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध स्थानीय थाना के साथ एएलटीएफ टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.