मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: सुगौली, निसं। शिलान्यास के करीब चार वर्ष बाद भी नये और आधुनिक रेलवे स्टेशन से यात्रा करने को लोग तरस गए हैं। इन वर्षों में पूर्व के रेलवे स्टेशन के आधे हिस्से को तोड़ दिए जाने से प्रतिदिन दैनिक रेल यात्रियों के साथ साथ नेपाल सहित अन्य जगहों से लंबी दूरी की यात्रा के लिए बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। नेपाल से सटे सुगौली रेलवे जंक्शन होने से यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में रेल यात्री यहां पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- 21 माह में सिर्फ 50 % काम, सुस्त रफ्तार से यात्रियों की परेशानी बढ़ीरेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण इस रेलवे स्टेशन की आधुनिकीकरण के लिए इसे अमृत भारत योजना का चयन किया। इसके तहत सुगौली रेलवे स्टेशन के अंतर्गत किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए करीब 6.11 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिससे प्...