मोतिहारी, जुलाई 16 -- Motihari News: संग्रामपुर । प्रखण्ड के दमड़ी असर्फी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के चार छात्राओं की तबीयत अचानक फिर गुरुवार को बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें फिर संग्रामपुर सीएचसी पहुंचाया गया। चारो छात्राओं में मेनिका कुमारी ,जहाना खातून, ​शिल्पी कुमारी,रागनी कुमारी शामिल हैं। अस्पताल में विद्यालय की शिक्षिका सह प्रभारी वार्डेन निधि कुमारी व सरिता कुमारी की देखरेख में इलाज हुआ । सीएचसी के चिकित्सक डॉ. महेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में चारो छात्राएं स्वस्थ्य हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ ब्रजेश कुमार ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की जांच की। उन्होंने पीड़ित छात्राओं से अस्पताल जाकर हालचाल जाना और चिकित्सकों से बात की। उन्होंने प्रखंड शिक...