Motihari News: चाकू मार छीनी 12 हजार नगद व चांदी का चेन
मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पचपकड़ी थानांतर्गत खरीहनिया गांव निवासी असलम अंसारी उर्फ तूफानी को सोमवार की देर संध्या पचपकड़ी - बिरती रोड में अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार जख्मी कर दिया। तथा 12 हजार रुपये नगद सहित चांदी का चेन छीन लिया। जख्मी असलम ने बताया कि वे संध्या करीब सात बजे पचपकड़ी से अपने घर लौट रहे थे तो पचपकड़ी - बिरती रोड में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सर पर डंडा से जोर से मारकर मुझे गिरा दिया। बदमाशों ने चाकू से दो तीन जगह मार जख्मी कर दिया तथा 12 हजार रुपये नगद व चांदी का चेन छीन लिया। तथा वहां से भाग गए। रास्ते से लौट रहे लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी तो पुलिस वहां पहुंची। घटना के बाद वे इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल आये जहां उनका इलाज हुआ। थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.