मोतिहारी, सितम्बर 20 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता। चर्चित शराब कारोबारी लड्डू सहनी उर्फ कृष्णमोहन सहनी को हरसिद्धि पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लड्डू हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दामोबीरती गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की वह बहुत पहले से शराब कारोबारी है। पुलिस को उसकी पहले से तलाश थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार रहता था। वर्तमान में उसे कांड संख्या 451/26 में उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पूछ ताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया की पूर्व से उसपर हरसिद्धि थाना में तीन तथा तुरकौलिया थाना में एक कुल चार मामले उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...