मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा वार्ड संख्या एक में एक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही करा दी। युवक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई। मृतक मनी छपरा गांव निवासी राजेश चौधरी (30) था। मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जानकारी हो कि ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखकर सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस हत्या से आक्रोशित ग्रामीण डॉग स्क्वायड से जांच की मांग करने लगे, जिसके बाद डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई।

पत्नी की प्रेम प्रसंग का खुलासा युवक की मां के बयान पर पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को शक के आधार पर पूछत...