मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: मोतिहारी, एसं। खेल भवन में जिला स्तरीय चंपारण चैम्पियन कैरम व शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को डीएम, डीईओ व खेल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता के प्रखंड स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कैरम 9 से 12 वर्ष में संदीप कुमार, राजा बाबू व रॉकी कुमार और शतरंज में मो. अरशद व संजीव कुमार विजेता है। वही बालिका वर्ग में रिया कुमारी व अमृता कुमारी विजेता है। समापन के अवसर पर डीईओ राजन कुमार गिरी ने जिला स्तरीय चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल व स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अरविंद कुमार व भानु प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के दिलीप क...