Motihari News: घोड़ासहन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: घोड़ासहन। आगामी 14 से 16 अगस्त तक प्रस्तावित घोड़ासहन महोत्सव के तीन दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव के प्रणेता सह संयोजक धर्मेन्द्र विद्रोही ने बताया कि समारोह के भव्य रूप में आयोजन को जन जन तक पहुंचाने व व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गयी है जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों के दो प्रबुद्ध जनों को शामिल कर सक्रिय कमिटी का गठन किया जायेगा। श्री विद्रोही ने कहा कि महोत्सव के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करने के लिए योग व आयुर्वेद का विशेष सत्र के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आमंत्रित कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सौ साल पूरा, बनेगा शताब्दी द्वार कार्यक्रम कार्यान्वयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.