मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के बरवा कला पंचायत के बकुलिया ग्राम वार्ड संख्या-8 में डेंगू पीड़ित मरीज की पहचान किये जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। उक्त मरीज की पहचान रत्नेश कुमार के पुत्र अर्पित कुमार के रूप में हुई है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के द्वारा जिला मलेरिया कार्यालय से मालाथियान प्राप्त कर मरीज के घर के आसपास 500 मीटर की परिधि में फॉगिंग कराने तथा आशा कार्यकर्ता के सहयोग से प्रभावित क्षेत्र में घर-घर सर्वे कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है ताकि डेंगू मरीजों की खोज,जांच व उपचार ससमय कराया जा सके। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बरवा कला पंचायत में प्रतिनियुक्त एएनएम रीना कुमारी व स्वीटी दास को चिन्हित डेंगू मरीज के घर के आसपास के सौ ...