मोतिहारी, अक्टूबर 24 -- Motihari News: घोड़ासहन। घोड़ासहन-ढाका मुख्य सड़क पर कॉलेज गेट के निकट गुरूवार की रात आपसी विवाद में चाकू मार कर दो युवकों को जख्मी कर दिया गया। दोनों युवक विकास कुमार व राजु कुमार थाना क्षेत्र के गोवरिया टोला के निवासी बताये गये हैं और किसी कम्पनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। । थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि घायल युवकों में से एक ने किसी लड़की को कुछ मैसेज किया था जिसकी जानकारी लड़की के होने वाले पति को मिल गयी और वह इस सम्बंध में इन युवकों से पूछताछ करने उनके कूरियर ऑफिस में आ गया। करीब आधे घंटे तक बहस के बाद लड़की के मंगेतर ने चाकू से हमला कर दोनों युवकों को जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। हमलावर मंगेतर कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताय...