मोतिहारी, सितम्बर 26 -- Motihari News: संग्रामपुर, निसं । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुसियार में शनिवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, निपुण पथ गणना सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई में रुचि बढ़ाने तथा घर पर भी पढ़ाई के लिए उचित माहौल उपलब्ध कराने की अपील की। विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुधार कुमार सिंह ने बताया कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उसका समय पर समाधान करना है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: निपुण पथ थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित उन्होंने कहा कि अभिभावकों औ...