मोतिहारी, सितम्बर 19 -- Motihari News: हरसिद्धि एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार चौक पर स्थित तौसीर फोम हाउस में शनिवार की सुबह आठ बजे अचानक आग लग गई जिसमें पांच लाख रुपए से ज्यादा की संपति जल कर राख हो गई । फोम हाउस के संचालक एहसान अली इसी गांव के निवासी है और दुकान खोलकर फर्नीचर का व्यवसाय करते है। एहसान अली ने बताया कि शनिवार की सुबह घर से ज्यों हीं दुकान के पास पहुंचे की दुकान से आग का लाफ एवं धुआं जोर से निकल रहा था। अगल बगल के लोग आग बुझाने की कोशिश की। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई वह तुरन्त आया और आग बुझाना शुरू कर दिया। तब तक दुकान में रखे फर्निचर व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। किसी तरह आग को दमकल ने बुझाया लेकिन करीब 5लाख रुपए से ज्यादा का सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग संदिग्ध परिस्थिति में...