Motihari News: घास में छुपा कर लाया जा रहा 152 ग्राम नेपाली जब्त
मोतिहारी, सितम्बर 25 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि बोरे में घास के बीच छुपा कर नेपाल से लाया जा रहा 152 ग्राम गांजा जब्त कर तस्कर को झरोखर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। नेपाल से गांजा लाये जाने की गुप्त सूचना के बाद झरोखर पुलिस ने बरौखर पुल के निकट घेराबंदी की थी। साइकिल पर लाद कर लाये जा रहे बोरे में घास के बीच पॉलिथीन में गांजा को छुपा कर रखा गया था। पकड़े गये तस्कर की पहचान झरोखर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर कोन्हवा टोला निवासी 55 वर्षीय जगानन्द महतो के रूप में हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.