मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि स्थानीय बीरता चौक स्थित एक घर से पुलिस के द्वारा मंगलवार को 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। मृतक की पहचान धर्मेन्द्र साह पिता नन्द किशोर साह के रूप में की गयी है। मृतक के गले पर निशान देखा गया। मामला हत्या का है अथवा हत्या का इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक मूलत: मुजफ्फरपुर का रहने वाला है जो नेपाल में अपनी ससुराल में रहता था और हाल फिलहाल ही नेपाल की जेल से बाहर आया था। बहरहाल शव को बरामद कर पुलिस के द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...