Motihari News: घर में सो रहे अधेड़ पर जंगली जानवर का हमला, दहशत
मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहनवा गांव में मंगलवार रात घर में किसी जानवर ने सोये अवस्था में नन्हक मंडल(55) को हमला कर घायल कर दिया। गर्मी के कारण नन्हक मंडल अपने बरामदे में गेट खोलकर सोये हुए थे। उन्होंने बताया कि रात बारह बजे के करीब सोये अवस्था में सिर के तरफ से किसी जानवर ने हमला बोला। जानवर के हमले से वे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर लोग दौड़े तब तक उक्त जानवर तेज गति से भाग निकला। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण जानवर को ठीक से देख नहीं पाये। हमले से नन्हक मंडल के सिर, नाक व कान पर घाव हो गया। कान के पास दांतों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था। हमलावर के बाद गांव मे दहशत का माहौल है। लोग अपनी जान से लेकर मवेशियों तक की चिंता कर रहे है। मुखिया जगतारण देवी, प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.