Motihari News: घर की छत से घुसकर तीन लाख की चोरी
मोतिहारी, नवम्बर 10 -- हसनपुर में घर में चोरी Motihari News: कुण्डवा चैनपुर, निज संवाददाता। कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में गणेश चौधरी के घर मे शनिवार रात छत के रास्ते घुसकर चोरों ने पेटी एवं ट्रंक से नगद, आभूषण,कपड़ा सहित तीन लाख से अधिक की सम्पत्ति चुरा ली। घटना की रात गणेश चौधरी की मां गीता देवी अकेले घर पर थी। गणेश चौधरी का पूरा परिवार नेपाल के काठमांडू में रहकर व्यवसाय करता है। चोर इतने शातिर थे कि बगल के कमरे में सो रही गीता देवी को भी कुछ पता नहीं चला। रात दो बजे के करीब जब वह शौच के लिए जगी तो घर का गेट खुला देख शोर मचाया। गीता देवी ने बताया कि ट्रंक व पेटी तोड़कर नगदी, आभूषण, कपड़ा सहित छठ पर्व करने के लिए रखा गया तांबे एवं पीतल के बर्तन को भी चोर ले गये। सुबह टूटी पेटी बगल के खेत में फेंका हुआ मिला। सूचना पर कुण्डवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.