Motihari News: घटिया सड़क निर्माण पर फूटा लोगों का गुस्सा
मोतिहारी, अगस्त 9 -- Motihari News: बनकटवा। ग्रामीण कार्य विभाग, ढाका के तहत बनकटवा-घोड़ासहन प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य पथ के जगिरहा चौक पर सड़क निर्माण में मानक सामग्री का प्रयोग न किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोककर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनते ही उसमें दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं, जो निर्माण की खराब गुणवत्ता को दर्शाती हैं।
विरोध प्रदर्शन की जानकारी उल्लेखनीय है कि यह पथ घोड़ासहन को रक्सौल से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिस पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। इस संबंध में विभागीय कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जगिरहा चौक पर सड़क की ढलाई का कार्य मानक सामग्री व प्राक्कलन प्रारूप के अनुसार, उनकी उपस्थिति में शुरू कराया गया था। उन्होंने कहा कि निजी कारणों से वे फिलहाल छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.