Motihari News: ग्रामीणों ने उठाई चंपारण तटबंध की मरम्मत की मांग
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: संग्रामपुर निसं। गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से कमी आने के बाद संग्रामपुर प्रखंड के पुछरिया और भवानीपुर मलाही टोला सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब दस हजार की आबादी को राहत मिली है। हालांकि, बाढ़ के दौरान चंपारण तटबंध के किनारे पानी पहुंचने और कई स्थानों पर रिसाव होने से तटबंध की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठे हैं। इजरा में तीन जगह, डुमरिया में एक स्थान तथा मंगलापुर के समीप रिसाव से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। जल संसाधन विभाग और प्रशासन की निगरानी तथा काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। अब बाढ़ का पानी कम होने के बाद ग्रामीणों ने तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां-जहां रिसाव हुआ था या तटबंध में कमजोर स्थान दिखाई दे रहे हैं, उन्हें चिन्हित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.