मोतिहारी, जुलाई 28 -- Motihari News: मोतिहारी। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर नगर के कई स्थानों पर आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा रहा है । मुख्य कार्यक्रम अम्बिका नगर के पराम्बा शक्तिपीठ में बुधवार को आयोजित है। जहां विगत दस दिनों से अखण्ड राम नाम संकीर्तन हवन यज्ञ तथा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है । वहीं देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव 28 व 29 जुलाई को आयोजित किया गया है। सह सचिव राम भजन ने बताया कि महोत्सव को लेकर 28 जुलाई से राकेश कुमार की मंडली द्वारा 24 घंटे का श्री राम नाम संकीर्तन आरंभ हो गया है । यह भी पढ़ें- रामकथा की पूर्णाहुति, संत भंडारे में जुटी भीड़ वहीं 29 जुलाई सुबह गुरु चरण पादुका पूजन, देवराहा बाबा की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार, गुरु दर्शन, गुरु कृपा प्राप्त भक्तों द्वारा गुरु चर्चा...