Motihari News: गायघाट में टेंपो की ठोकर से बाइक सवार हुआ घायल
मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: हरसिद्धि,निसं। थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत भवन के समीप शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गायघाट निवासी अशोक सिंह कुशवाहा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक सिंह कुशवाहा मानिकपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर रात में घर लौट रहे थे। इसी दौरान गायघाट पंचायत भवन के पास एक तेज रफ्तार टेम्पो ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद टेम्पो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उठाकर तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.