मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: हरसिद्धि ,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गायघाट धर्मकांटा के समीप सोमवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के महज दो मिनट के अंदर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डायल-112 के सैप जवान संजीव कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। मोतिहारी की ओर से एक कार अरेराज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार तुरकौलिया की ओर जा रहा था। बताया गया कि इसी बीच एक अन्य बाइक सवार अचानक लहरिया कट लगाते हुए वहां से निकला। इसके कारण कार चालक और बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहन आपस में टकरा गए।हादसे के बाद लहरिया कट लगाकर बाइक चलाने वाला युव...