मोतिहारी, अगस्त 9 -- Motihari News: मधुबन। गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के चौहनिया गांव निवासी अंकित कुमार ने चार नामजद समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार शाम की बतायी जाती है। पुलिस को दिये गये आवेदन में कहा है कि वह मधुबन बाजार से कपड़ा खरीदकर घर लौट रहा था। कोइलहरा मुशहरी टोला स्थित रंजीत मांझी की दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर गुटखा लेने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि मतोष, हरेंद्र, दिलीप व विनोद मांझी ने लाठी-डंडे व फट्टे से मारपीट की। इलाज के बाद उसने थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...