मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: संग्रामपुर । गंडक नदी में जलस्तर वृद्धि के साथ ही पुछरिया तिवारी टोला के समीप तेज कटाव जारी है। ग्रामीणों में भय की स्थिति हो गई है । समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं किया गया तो सैकड़ों परिवार तबाह हो सकते हैं। दियारा विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ,चमन महतो,प्रिंस पाण्डेय,राजू सहनी, प्रभु सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, गबर यादव ,नीरज पटेल,रत्नेश सहनी आदि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से पुछरिया तिवारी टोला के पश्चिमी छोर पर गंडक नदी में पानी के तेज बहाव से कटाव हो रहा है जो रविवार को भी होता रहा। जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी के अधिकारी पहुंचे लेकिन लेकिन कटावरोधी कार्य पर ध्यान नहीं दिए । यह भी पढ़ें- Purnia News: महानंदा नदी के भीषण कटाव से आसजा कब्रिस्तान संकट में ग्रामीणों में आक्रो...